आप उमदा लिखते हैं, हमसे मिलें!

Wednesday, July 8, 2009

'इट्स इंडिया' समूह पत्रकारिता के क्षेत्र में शुरुआत करने जा रहा है। अपनी शुरूआत के प्रथम चरण में 1 अगस्त, 2009 से हम निकालने जा रहे हैं 'इट्स इंडिया' न्यूज मैगजीन। एक ऐसी मासिक पत्रिका जो विभिन्न सामाजिक पहलुओं का आईना होगी। ऐसा आईना जिसमें राजनीतिक, सामाजिक, पारिवारिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक सहित कई रंग नजर आएंगे। इस पत्रिका में शामिल होगी आम व खास लोगों की आवाज। ऐसी आवाज जो बुलंद होगी, मुखर होगी।


राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र व असम में एक साथ प्रसारित होने वाली 'इट्स इंडिया' मैगजीन में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ आप हमेशा पाएंगे पत्रकारिता के मानको पर खरी उतरती रिपोर्टिंग, संपादन और दृष्टिकोण।


ब्लॉगर्स से खास लगाव के चलते मैग्जीन में ब्लॉगर्स का एक विशेष कॉलम भी शुरू किया जाएगा। जो ब्लॉगर्स वाकई उम्दा लिखते हैं, उसमें छपेंगे भी। आप भी हमसे जुडें, हमें खुशी होगी। आपके आलेख, गजलें, कविताएं, रीसर्च पेपर हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। अपनी रचनाएं हमें ई-मेल करें। आज ही...

5 comments:

आप को हिन्दी ब्लागरों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

Unknown said...

swaagat hai aapka...........

good luck.narayan narayan

बहुत बढ़िया. स्वागत हैआपका

Dev said...

Aap ki rachana bahut achchhi lagi...Keep it up....

Regards..
DevPalmistry : Lines Tell the story of ur life

Post a Comment